विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

जावरा (अभय सुराणा) । विश्व एड्स दिवस पर सिविल अस्पताल, जावरा में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना अनुसार नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक योन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवायें) योजना, 2015 के अंतर्गत दिनांक 01 दिसम्बर 2023 विश्व एड्स दिवस को प्रथम जिला न्यायाधीश जावरा के अतिरिक्त न्यायाधीश जावरा श्रीमती उषा तिवारी एवं प्रथम व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती हर्षिता पिपरेवार की उपस्थिति में सिविल अस्पताल, जावरा वरा में शिविर एवं एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शिविर में जिला न्यायाधीश श्रीमती उषा तिवारी द्वारा शिविर में पटेल नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल कॉलेज जावरा के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में हर क्षेत्र में जागरूकता जरूरी है, देश में लगभग चार करोड लोग एडस की बीमारी से पीडित हैं. हमें इस बीमारी के दुष्परिणाम से लोगों को जागरूक करना है। न्यायाधीश श्रीमती हर्षिता पिपरेवार द्वारा एच.आई.वी. एड्स पीड़ित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार से भेदभाव नहीं करना चाहिए। शिविर में डॉक्टर श्री अजय राठौर द्वारा एड्स के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष 63 हजार लोग इस बीमारी से पीडित होते हैं. एचआईवी फेलने के माध्यम असुरक्षित यौन संबंध, संकमित सुई एवं सिरिंज द्वारा संकगित रक्त द्वारा संकमित मां से उसके शिशु को होता है. इससे बचने के लिये सावधानी ही बचाव है। शिविर में उपस्थित अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली प्रारंभ की गयी। शिविर में एड्स जागरूकता हेतु छात्र- छात्राओ द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया। उक्त शिविर में चीफ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शंकरलाल खराडी, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर दीपक पालडिया, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर श्री अजय राठौर, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. दिनेश कन्नोजे, बी.पी.एम. रघुनंदन पाटीदार, बी. ई.ई. बसंतीलाल मईडा, शैलेन्द्र कुमार दवे, आईसीटीसी श्री सैयद सैफ अली, प्रियंका कछवाह, शिवम, श्री कैलाश पंवार, ज्ञानेश पाटीदार, धर्मेन्द भट्ट आदि उपस्थित रहे। संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे द्वारा किया गया।