पुण्य की खर्ची लेकर साथ जाएं क्योंकि एक दिन सभी को खाली हाथ जाना है – शासन दीपक आदित्य मुनि जी म.सा.

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक आदित्य मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 के प्रवचन केसर पैलेस समता परिसर पर हुए जिसमे म.सा. ने फरमाया कि हमें पूरी जिंदगी जिस कमाई के पीछे दौड़ रहे हैं क्या वह साथ जाएगा क्या हम उसका बंध कर अगले जन्म कि अगले बहूत सारा अगले भव के लिए ले जा पाएंगे हमें अगले पल का भी नहीं पता कि अगले पल क्या होने वाला है तो हम किस चीज के पीछे भाग रहे हैं यह हमें चिंतन करना होगा हम अपनी पुण्यवानी का अर्जन करें जिससे हम अगले भव में या अगले जन्म में या अगले पल में रोक सके। क्योंकि आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम जिस चीज के पीछे दौड़ रहे हैं वह हमारे साथ नहीं जाने वाली। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया मंत्री दशरथ बाफना ने बताया कि प्रवचन में प्रीतेश गादिया ने अपने भाव रखें उन्होंने समता परिसर में पधारने पर चरित्र आत्माओं का व संघ का आभार माना व शाब्दिक स्वागत कर सभी का अभिनंदन किया। महाराज साहब के कल के प्रवचन समता सागर महू रोड पर प्रात 9 से 10 रहेंगे। सभा का संचालन विनोद मेहता ने किया व कई भाई बहनों ने तपस्याओं के पचखान ग्रहण किये।