
रतलाम। दिनांक 7/12/2023 को आचार्य कुलबोधि सूरी. जी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित सयंम ग्रहण उत्सव दीक्षा समारोह के मुमुक्षु भाई निखिल कुमार का आज रतलाम में आगमन हुआ।
मुंबई निवासी भाई निखिल कुमार आज प्रातः 7 बजे ट्रेन से रतलाम पधारे जिनके स्वागत में जैनानन्द युवक मण्डल द्वारा रतलाम रेलवे स्टेशन से भव्य स्वागत यात्रा वाहन रैली के रूप में निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई चातुर्मास स्थल सैलाना वालो की हवेली मोहन टाकीज पर संपन्न हुई।
स्वागत यात्रा में श्री देवसूर तपागच्छ चारथूई जैन श्री संघ गुजराती उपाश्रय,श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वे. पेढ़ी के कई महानुभाव सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है की मुंबई निवासी मुमुक्षु भाई श्री निखिलकुमार का त्रिदिवसीय भव्य दीक्षा महोत्सव आचार्य श्री कुलबोधि सूरी. म.सा. की निश्रा में दिनांक 5/12/2023 से 7/12/2023 तक सुरजपोर महलवाड़ा में मनाया जावेगी जिसमें मुख्य दीक्षा 7 दिसंबर को होगी,जिसकी तैयारिया जोर शोर से चल रही है।