वीर बहादुर और क्रांतिकारी ही अहिंसा का पालन कर सकते हैं – राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

मंडलेश्वर जैन स्थानक 17 दिसंबर 2023 । अहिंसा को कोई कायर बुझ दिल डरपोक पलायन वादी के रूप में मानता है तो यह उसकी अज्ञानता है और अहिंसा के मर्म से अनभिज्ञ है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि वीर बहादुर और क्रांतिकारी ही अहिंसा का पालन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अन्याय अनीति को देखकर हाथ पर हाथ देकर बैठ जाता है वह अहिंसा को कलंकित और बदनाम कर रहा है। मुनि कमलेश ने बताया कि जुल्म करना हिंसा है तो जुल्म को सहना भी हिंसा है। अन्याय का प्रतिकार करने के लिए उठाया गया कठोर से कठोर कदम भी अहिंसा की श्रेणी में आता है।
राष्ट्र संत ने बताया कि अन्याय का मुकाबला करने के लिए अपने प्राणों की परवाह न करते हुए कफन का टुकड़ा सिर पर बांधकर मैदान में उतरता है वही सच्चा अहिंसा वादी है।
नगर परिषद के अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने राष्ट्र संघ का अभिनंदन करते हुए उनकी 80 हजार किलोमीटर कर यहां पधारने के उपलक्ष में कामधेनु सर्कल बनाने की घोषणा की संघ अध्यक्ष समीर जैन ने अभिनंदन किया पद यात्रा में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने सेवा का लाभ लिया जैन दिवाकर गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज की पुण्यतिथि आचार्य सम्राट श्री आनंद ऋषि जी एवं कर्नाटक केसरी श्री गणेश जी लाल जी महाराज साहब की दीक्षा जयंती 18 दिसंबर को सामाजिक दिवस 19 नवंबर सामूहिक एकसना 20 नवंबर को जीव दया दिवस के रूप में कसरावद श्री संघ तत्वाधान में मनाया जाएगा। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा मध्य प्रदेश की वरिष्ठ कार्यकर्ता नमिता लूनिया, रूपाली लूनिया ने सभी सादर आमंत्रित किया है। राष्ट्र संत यहां पर प्रथम बार आगमन को लेकर जनता में भारी उत्साह का संचार हो रहा है।