जावरा (अभय सुराणा) । जेएसजी सेन्ट्रल सामाजिक क्षेत्र में निरंतर कार्य करता है इसी क्रम में दिनांक 24 दिसम्बर 2023 रविवार को प्रातः 11 से दोपहर 4 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कैलाश चारेल ह्रदय एवम मधुमेह गम्भीर रोग,डॉ ललवानी एमबीबीएस ,डॉ आर एस चौहान नेत्र रोग,डॉ अदिति राठौड़ स्त्री एवम प्रसूति रोग,डॉ कृतिका ललवानी दंत रोग अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए सयोजक संजय सुराणा एवम रोहित चोरडिया ने बताया कि शिविर दिगम्बर मांगलिक भवन सोमवारिया में आयोजित होगा आप अपना रजिस्ट्रेशन सयोजक अथवा वहाँ आकर भी करवा सकते है । संस्था अध्य्क्ष विनोद ओस्तवाल सचिव सौरभ मेहता कोषाध्यक्ष डॉ राकेश ठौरा,हिम्मत धारीवाल,सुरेश पगारिया,अरुण संघवी,अरविंद जैन,ललित जैन,अमित चत्तर,दिनेश ओस्तवाल आदि ने निवेदन किया है कि सभी पधारे एवं शिविर को सफल बनाए।