


रतलाम। हमारी युवा प्रतिभाओं में निहित नेतृत्व क्षमता एवम गुणों को प्रोत्साहित और जागृत करने के लिए श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय,रतलाम में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवम सरस्वती वंदना कर की गई। शपथ ग्रहण समारोह में छात्रों की विभिन्न समितियों के नवनिर्वाचित और चयनित छात्र सदस्यों को उत्साहपूर्वक शामिल किया गया।
नवगठित समिति में महाविधालय के विद्यार्थी वंशिका टांक, अभिनव निंबोला, हितेंद्र सिसोदिया, हर्ष जाट, मुन्नालाल चौधरी, फैज़ल खान को समितियों का प्रभार उन्हें बैच पहना कर मुख्य अतिथि श्री विष्णु पाटीदार (क्षेत्रीय वन अधिकारी, मध्य प्रदेश शासन), श्री आशीष दशोत्तर (समाजसेवी व साहित्यकार), श्री अनुज शर्मा (क्रीड़ा भारती जिला सचिव, जिला ओलंपिक संघ, रतलाम के सचिव) द्वारा दिया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में समिति के विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने छात्रों को अपने शुभवचनों से संबोधित किया, जिससे विद्यार्थियों में पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर नेतृत्व करने की सकारात्मक सोच बने।
इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र समिति को बधाई दी और प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के महत्व और टीम इकाई बनने के समय की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह में महाविद्यालय के संस्थापक श्री गोपाल प्रसाद शर्मा, चेयरमैन श्री भारत शर्मा (टंच), वाइस चेयरमैन श्री उमेश शर्मा, श्री वरदान शर्मा और महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।