जिस प्रकार सरकार सामान्य परिवारों को लाइट आदि सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध करा रही है तो फिर गौशालाओं को क्यों नहीं -राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

धूलिया कल माड़ा फाटा। जिस प्रकार सरकार सामान्य परिवारों को लाइट आदि सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध करा रही है तो फिर गौशालाओं को क्यों नहीं। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने जैन दिवाकर मूल गौशाला मैं संबोधित करते कहा कि यदि गाय माता को वोट डालने का अधिकार होता तो शायद सरकार उनकी भी सुनती।
उन्होंने कहा कि प्रति गांव में कत्ल खाने को जमीन मिल सकती है तो गौशाला के लिए क्यों दर-दर भटकना पड़ रहा है इसके बड़ा दुर्भाग्यसरकार क्या हो सकता है। मुनि कमलेश ने कहा कि अन्य राज्य सरकारों की तरह महाराष्ट्र सरकार को भी गौशाला में प्रत्येक गाय को ₹40 प्रदान करने चाहिए नहीं तो राज्य स्तरीय आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
राष्ट्र संत ने स्पष्ट बताया कि खूंखार जंगली जानवरों पर तो सरकार अरबो रुपए खर्च करती है शिकार पर दंड का अधिकार है तो फिर पालतू पशुओं पर खंजर चलाने की इजाजत कैसे। जैन संत ने बताया कि पर्यावरण कानून में प्रत्येक प्राणी की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य संविधान में है।
ज्योतिषाचार्य राजाराम मुनि जी ने राष्ट्र संत का अभिनंदन किया ग्राम सरपंच सोनू दादा ने कामधेनु सर्कल एवं गौशाला बनाने का संकल्प लिया 4 जनवरी को धूलिया पहुंचने की संभावना है