जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप ( मेंन) की साधारण सभा में नवीन अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत

रतलाम । रतलाम जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप (मेंन) ने 2023 की विदाई तारीख चेंज नववर्ष के शुभ आगमन की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को जलसा गार्डन में साधारण सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने जानकारी देते हुए बताया साधारण सभा में सर्वसम्मति से अनिल सुमन बोहरा को वर्ष 2024-25 का नवीन दंपति अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। साथ ही साधारण सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम सारेगामा की तर्ज पर अंताक्षरी का आयोजन किया गया अंताक्षरी ग्रुप बनाए गए तड़का ग्रुप जायका ग्रुप अंगारा गुप व चटपटा ग्रुप में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा प्रथम पुरस्कार जायगा ग्रुप एवं द्वितीय ग्रुप का पुरस्कार चटपटा ग्रुप को दिया गया अंताक्षरी का सफल संचालन श्रीमती शिल्पा काकड़ी वाला, श्रीमती मधु जैन, श्रीमती अलका नाहर ने संयुक्त द्वारा किया गया। साथ ही दंपति सदस्यों ने बड़े धूमधाम से नवीन तारीख नववर्ष को डीजे के साथ नाच गाकर वह स्वादिष्ट भोजन के आनंद लेकर मनाया गया। सत्र के नवीन अध्यक्ष को मनोनीत होने पर मोतियों की माला से अनिल सुमन बोहरा का स्वागत किया गया एवं ग्रुप दंपति सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। वर्तमान अध्यक्ष अजय गोखरू, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण लोढ़ा, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका, रीजन प्रभारी जयवंत कोठारी, पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन, संजीव कोठारी, सुनील चपरोट, नरेंद्र जैन गग, संजय मोदी, सुभाष मूणत, शेखर कटारिया, अरुण चोपड़ा, विजय कांठेड़, सचिव विपिन पुगलिया, निलेश पोरवाल काकडीवाला, कोषाध्यक्ष मनोज लोढ़ा आदि अनेक दंपति सदस्यों ने शुभकामना प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश धाकड़ एवं गणतंत्र मेहता ने किया तथा आभार सचिव निलेश पोरवाल काकडी वाला ने माना ।