प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु भगतसिंह भदौरिया ने ली बैठक

रतलाम 5 जनवरी । नगर निगम द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगितओं के तहत 10 जनवरी को आयोजित होने वाली शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया ने निगम अधिकारी एवं जिम संचालकों की बैठक ली।
आयोजित बैठक में नेता पक्ष श्री भदौरिया ने कहा कि 10 जनवरी को सांय 6 बजे से प्रतियोगिता मानस भवन में आयोजित होना है। प्रतियोगिता के आयोजन की समस्त व्यवस्थाऐं 9 जनवरी को ही पूर्ण कर ली जाये साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की सुनिश्चित की जाये।
बैठक में अनुज शर्मा, कुलदीप त्रिवेदी, सुनील सोलंकी, कुलदीप पटवान, असलम खान, शाहबाज खान, यथार्थ सिसोदिया आदि उपस्थित थे।