कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ प्रतियोगिता 6 से 8 जनवरी तक होगी आयोजित होगी
रतलाम 5 जनवरी । नगर निगम द्वारा 2 से 12 जनवरी तक त्रिवेणी के पावन तट पर आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले में 6 से 8 जनवरी तक रतलाम महापौर केसरी व उज्जैन संभाग केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
उज्जैन संभाग केसरी प्रतियोगिता 5 वजन समुहों में आयोजित हो रही है जिसमें सिर्फ उज्जैन संभाग के पहलवान ही भाग ले पायेंगे। व्यायाम शाला के उस्ताद, खलीफा एवं पहलवानों से अपील है कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निश्चित दिनांक, समय व स्थान पर वजन हेतु उपस्थित रहें।
इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, मलखंभ प्रतियोगिता 6 से 8 जनवरी तक त्रिवेणी मेला परिसर में आयोजित होगी।