बच्चों ने जेब खर्च बचाकर 1 लाख रु. राशी कमल मुनिजी कमलेश की प्रेरणा से गौशाला मे भेंट की

बेगू। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सरोज कावड़िया की प्रेरणा से छोटी-छोटी बाल गोपाल गो भक्त जैनम डांगी, श्रेयांश सुराणा, श्रेया वंश लोढ़ा, तन्वी डांगी, सिमरन डांगी बालकों और बालिकाओं ने गौ सेवा के लिए अपनी मनी पॉकेट गौशाला में प्रदान की। राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने सब बच्चों को मंगल आशीर्वाद देते हुए उनके प्रयासों के प्रशंसा की। दिवाकर मंच महिला शाखा की प्रमिला जैन एवं सरोज कावड़िया ने बताया कि महिला शाखा ओर से बेगू गौशाला में₹100000 का सेट बनकर तैयार हो गया है अति शीघ्र उसका उद्घाटन किया जाएगा।