जावरा। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल 7 जनवरी को रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगे आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्यपाल 7 जनवरी को दोपहर 2:50 बजे रतलाम जिले के अंतर्गत जावरा सब डिवीजन के ग्राम लाला खेड़ा आकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित होंगे । राज्यपाल शाम 4:30 बजे एसएएफ गेस्ट हाउस जावरा के लिए रवाना होंगे । शाम 4:45 बजे गेस्ट हाउस जावरा पहुंचेंगे जहां महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल का रात्रि विश्राम रहेगा ।