भाजपा अजा मोर्चा रतलाम की जिला स्तरीय वृहद बैठक सम्पन्न

रतलाम। दिनांक 06/01/2024 को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, रतलाम मध्यप्रदेश की जिला स्तरीय वृहद बैठक का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय शैलेश जी गिरजे भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय राजेंद्र सिंह जी लुनेरा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जी बोरिया के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं समस्त मोर्चा पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी अपनी भूमिका को समझाते हुए हमें किस प्रकार जनता के बीच में जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करना है यह निर्देश बैठक में दिए गए। कार्यक्रम में मंच पर विराजित अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश जी गीरजे भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी लुनेरा अजा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल जी निंधाने जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जी बोरिया जिला प्रभारी राम जी चौहान महामंत्री सुदीप जी पटेल जिला मंत्री नेहा जी मेहर वरिष्ठ नेता प्रभु जी नेका रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री तूफान जी गहलोत द्वारा किया गया अतः कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल हाडा मुकेश पंचोला महामंत्री ज्योति खंडेलवाल निखिल बोरीवली जिला कार्यालय मंत्री यशवंत राव बाविस्कर एवं सह कार्यालय मंत्री ओम प्रकाश बोरीवली मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र महावर श्रवण बोयत हरिकिशन बोरीवाली जितेंद्र जितेंद्र सिलावट जीवन जी प्रभु राठौड़ (ताल) रमेश मालवीय (बरबोदना) महामंत्री सुरेश जी सूर्यवंशी रवि सोलंकी डॉ भरत लाल नंदकिशोर मालवीय प्रदीप जी नेहा बोरासी आदि जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुकेश पंचोला जी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।।