महापौर श्री पटेल ने कबड्डी, खो-खो व मलखंभ प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रतलाम 6 जनवरी । नगर निगम द्वारा 2 से 12 जनवरी तक आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, खो-खो व मलखंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा, संयोजक अनुज शर्मा, भीम सिंह भाटी, आर. सी. तिवारी, महेंद्र सिंह सोलंकी, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक व्यास, विजय रावल, जितेंद्र धूलिया, जगदीश पनोला, राजेश कोठरी, देवराज यादव, हार्दिक कुरवारा, हिम्मत सिंह, दुर्गाशंकर मोयल, पृथ्वीराज सिंह सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।