



रतलाम । लायन सदस्य इस अंतरराष्ट्रीय संस्था के प्रथम परिचायक रहते हैं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी सहायता को पहुचाएं और उनके जीवन में स्वाभाविक सुधार लाने की कोशिश करें चाहे वह पारिवारिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक या भौतिक सुविधाओं की बात हो । उन्हें हर तरह से लाइन सदस्यों द्वारा मदद पहुंचा कर लायन वाद के उद्देश्यों को सार्थकता प्रदान करें तभी आपकी सेवा गतिविधि और सदस्यता सार्थक मानी जावेगी । उपरोक्त विचार लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 रीजन चेयरपर्सन लायन दिनेश शर्मा की रीजन कॉन्फ्रेंस में पधारे मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर वर्ष 24 25 के लिए इलेक्ट लायन रमेश प्रजापति बड़ोदरा ने कॉन्फ्रेंस में उपस्थित लायन सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । रतलाम, पेटलावद, जावरा, आलोट, सैलाना, इंदौर से आए लायन प्रतिनिधियों को आपने कहां की हम सृजन में विश्वास करें स्थाई गतिविधियां आजीवन चलने वाली गतिविधियां रहती है उसमें अपना योगदान दें । जहां कहीं भी पीड़ित मानवता नजर आए वहां हमें संकटमोचक बनकर खड़े रहना है । कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि पीएमसी एरिया लीडर लायन कुलभूषण मित्तल ने कहा कि लायन संगठन पूरी दुनिया का एकमात्र संगठन है जो अपनी सेवाओं के कारण वहां की सरकारों के लिए मददगार सिद्ध होता है । लायन पदाधिकारी और क्लब अपने सेवा कार्यों से सरकार की मदद करते हैं और समाज में समरसता का भाव पैदा करते हैं। सामान्य व्यक्ति भी अपनी विशेषताओं से लायन सदस्य बनकर पुण्य का लाभ ले सकता है । आपने लायन सदस्यों से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का अनुरोध किया । श्री मित्तल ने उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न पदाधिकारी को पिन लगाकर सम्मानित किया । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा ने कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करते हुए कहा कि लायन सदस्यों का एक स्थान पर एकत्रित होकर संगठन के प्रति चिंतन करना आपकी सक्रियता का प्रमाण है । प्रथम बाय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रूनवाल, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल ने भी लायन सदस्यों को पीड़ित मानवता की सेवा करने का संकल्प ग्रहण करवाया। आरंभ में रीजन चेयर पर्सन दिनेश शर्मा ने सभा आरंभ करने की घोषणा करते हुए कहा कि लायन बाद को अपने जीवन में उतर कर हमें कार्य करना होगा तभी हम इसके उद्देश्यों में कामयाब होंगे । हमारा समर्पण और हमारी निष्ठा लायनवाद के प्रति निरंतर अग्रसर रहे । ध्वज वंदना और राष्ट्रगान लायंस क्लब रतलाम क्लासिक के अध्यक्ष चेतन परिहार ने प्रस्तुत की । तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन सुरेश कटारिया, महेश व्यास, नीरज सुरोलिया, डॉ सुलोचना शर्मा, सुनील के. जैन, संदीप निगम, रवि बोथरा, रीजन सचिव बीके जोशी, झोन चेयरपर्सन अशोक दख, प्रीति सोलंकी, सौरभ भंडारी, सुरेश रांका सहित श्री राजेंद्र राजपुरोहित, सृजन राजपुरोहित, सरोज ओझा, कांता छंगानी, प्रकाश कोठारी, मयंक कोठियारी, राज पोरवाल द्वारा शाल श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । अतिथि परिचय सुनील जैन एडवोकेट ने दिया । इस अवसर पर रीजन के 16 क्लबो ने आरंभ में बैनर प्रेजेंटेशन कर अपनी अपनी गतिविधियों की जानकारी। पीडीजी तथा रीजन संरक्षक राजेंद्र गर्ग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । अतिथियों के समक्ष प्रदान की सभी क्लब पदाधिकारी का बैंड की धुन और उपस्थित लायन सदस्यों की तालियों की गडग़लहट से स्वागत किया गया। सर्वश्री प्रमोद जी व्यास, डॉ रतन खंडेलवाल, श्रीमती वीणा छाजेड़, सुनील के जैन को लायंस आफ लीजेंड से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों को और पदाधिकारी को अपनी सेवा गतिविधियों तथा उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर गोपाल जोशी, यासमीन शेरानी, प्रेमलता दवे, भारती उपाध्याय, अर्चना अग्रवाल, कल्पना राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, भावना राजपुरोहित, सीमा भारद्वाज, पुष्प वासन, दिनेश गहलोत, आशीष जोशी, नीलिमा छवि सिंह, शुभांगी जोशी, भावना सोमानी, अनीता झालीवाल, सुनीता साखी, लीना अग्रवाल, विनीता पटेल, अलका पोरवाल, संतोष जोशी, एम.के. जैन, स्नेह सचदेवा, मंगल पिरोदिया प्रेम पिरोदिया, कनक मेहता, एम.के.जैन, दीपक शर्मा, कविता राजपुरोहित, मनीष जोशी, शरद चतुर्वेदी, राजेश डोरिया, रमेश उपाध्याय, प्रदीप लोढ़ा, कमलेश पालीवाल, दिलीप वर्मा सहित सैकड़ो लायन सदस्य एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अंसारी तथा सीमा बोथरा ने किया एवं आभार महेश व्यास ने व्यक्त किया ।