आंचलिक पत्रकार संघ ब्लॉक जावरा के अध्यक्ष पत्रकार राजकुमार हरण भी हुए सम्मानित


जावरा (अभय सुराणा) । दैनिक बिजनेस दर्पण ग्रुप द्वारा शिक्षक एवं पत्रकार सम्मान समारोह बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री एस.के. जैन व अग्रिबाण समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री राजेश चेलावत के मुख्य आतिथ्य में एवं एरावत ग्रुप के श्री हेमचंद्र झांजरी की अध्यक्षता तथा उद्योगपति व समाजसेवी श्री संदीप जैन, श्री गौतम जी जैन, श्री दीपम शुक्ला, श्री हर्ष जी जैन, श्री अनुपम जैन, श्री कैलाश खंडेलवाल के आतिथ्य में मां अहिल्या की पुण्यधरा इन्दौर के जाल सभागृह में सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजन में कई ख्याती प्राप्त शिक्षकों का सम्मान किया गया वहीं इन्दौर के पत्रकार राजेश चेलावत व जावरा के पत्रकार राजकुमार हरण के साथ ही कई चयनित पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं मंगलाचरण के साथ हुई। बिजनेस दर्पण और महावीर टाइम्स के प्रधान संपादक हेमंत जैन ने मधुर शब्दो द्वारा स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ अनूप जैन ने अपने ओजस्वी भाषण में समाज में शिक्षक व पत्रकार की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला वही पत्रकार राजेश चेलावत ने आधुनिक पत्रकारिता व उनके प्रकार पर सारगर्भित वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का गरिमामय संचालन अनामिका बकलीवाल ने किया तथा आभार कैलाश खंडेलवाल ने माना।