रतलाम 8 जनवरी । रतलाम शहर की टंकियों को भरने वाली धोलावाड़-मोरवानी के मध्य स्थापित निगम की राईजिंग मेंन 600 एमएम डीआई व सीआई पाईप लाईन में निप्पल लगाकर सांयकाल से रात्रि तक पानी की चोरी कर खेत में सिंचाई करने वाले 10 व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने हेतु थाना प्रभारी रावटी को पत्र लिखा।
धोलावाड़ पाईप लाईन से राम सुन्दर, प्रभु, पूंजा पिता कोदर मईड़ा, नरसिंह पिता नानजी ष्यामाबस्ती, लक्ष्मण मईड़ा पिता रतन मईड़ा, राकेश मईड़ा धामनिया, कालू निनामा मॉं षेरावाली भवन धामनिया, अजय पिता राधू निनामा, सुनिल पिता राजू निनामा, राकेष भूरिया धामनिया पानी चोरी करने व निगम के दल द्वारा लीकेज बंद किये जाने के दौरान निगम कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच कर षासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर संबंधितों के विरूद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज किये जाने हेतु थाना प्रभारी रावटी को पत्र लिखा गया।
इसके अलावा 7 व 8 जनवरी को धोलावाड़ बूस्टर पम्प गृह पर रात्रि में 12ः30 से 01ः00 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर बाजी की गई इस हेतु भी अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज किये जाने हेतु थाना प्रभारी रावटी को पत्र लिखा गया।