कबड्डी, खो-खो व मलखम्ब के विजेताओं को महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया पुरस्कृत

रतलाम 8 जनवरी। नगर निगम द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले में खेल भावना को प्रोत्साहन देने के उद्देष्य से त्रिवेणी मेला क्षेत्र में 6 से 8 जनवरी तक आयोजित कबड्डी खो-खो व मलखम्ब प्रतियोगिता के विजेताओं को महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रिय पार्शद एवं महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा, श्री अक्षय संघवी, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार सोनी, श्री विनोद यादव के अलावा श्री सुनील सारस्वत, पार्शद सर्वश्री रणजीत टांक, नासिर कुरैशी, मोहम्मद सलीम बागवान, पूर्व पार्शद श्री सतीश भारतीय, श्री राजीव रावत, कुश्ती संयोजक श्री बलवंत भाटी, श्री अनुज शर्मा के अलावा सर्वश्री गौरव जाट, वैभव जाट, राकेश नागर, राकेश मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, हेमराज वसावा आदि ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को गदा, पट्टे, पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
कबड्डी में वीर सर्वोदय विजेता व जय भवानी दल उपविजेता, खो-खो में आर.एस.टी.सी. विजेता व रतलाम कार्पोरेशन उपविजेता तथा मलखंभ में सभी 10 वर्गो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय को ट्रॉफी, पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर संयोजक अनुज शर्मा, आर.सी. तिवारी, महेंद्र सिंह सोलंकी, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, शकर मालवीय, अशोक व्यास, महेन्द्र शुक्ला, पृथ्वीराजसिंह, देवराज यादव, विरेन्द्र गुर्जर, जगदीष पानोला, जितेन्द्र धुलिया, ओम त्रिवेदी, हार्दिक कुरवरा, दुर्गाषंकर मोयल, कृश्णा प्रजापत, गणेश सिंह भदौरिया, नवीन पवांर, हिम्मत सिंह सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।