- अभिषेक पटोना उज्जैन संभाग महापौर केसरी
- महिला वर्ग में काजल रजक बनी महिला रतलाम महापौर केसरी
- रतलाम नेहरू स्टेडियम कुश्ती सेंटर का रहा दबदबा





रतलाम 8 जनवरी । त्रिवेणी मेले में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के फायनल में श्री उमेश जाट ने रतलाम महापौर केसरी का खिताब हासिल किया वहीं उज्जैन संभाग महापौर केसरी अभिषेक पटोना बने वहीं महिला वर्ग में काजल रजक ने रतलाम महिला महापौर केसरी का खिताब हासिल किया। आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में रतलाम नेहरू स्टेडियम कुश्ती सेंटर का रहा दबदबा।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा, श्री अक्षय संघवी, मंडल अध्यक्ष श्री कृश्णकुमार सोनी, श्री विनोद यादव के अलावा श्री सुनील सारस्वत, पार्षद सर्वश्री रणजीत टांक, नासिर कुरेशी, मोहम्मद सलीम बागवान, पूर्व पार्षद श्री सतीश भारतीय, श्री राजीव रावत, कुश्ती संयोजक श्री बलवंत भाटी, श्री अनुज शर्मा के अलावा सर्वश्री गौरव जाट, वैभव जाट, राकेश नागर, राकेश मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, हेमराज वसावा आदि ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को गदा, पट्टे, पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर प्रतियोगिता में अपने सेवाऐं देने वाले निर्णायक, उस्ताद, खलिफा, अधिकारी, कर्मचारियों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर अतिथि, उस्ताद, खलिफा आदि का पुष्प माला से स्वागत किया गया व शाल-श्रीफल भेंट कर तथा साफा बांधकर सम्मान किया गया।
आज आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में 35 किलो वर्ग में राजवीर जाट विजेता व राजा गवली उपविजेता, 38 किलो वर्ग में अनिरूद्ध वर्मा विजेता व निलेश रोतेला उपविजेता, 41 किलो वर्ग में कृष्णा कल्याणे विजेता व घनश्याम सटिया उपविजेता, 44 किलो वर्ग में यशवीर जाट व इस्माईल नियर्गत उपविजेता, 48 किलो वर्ग में कुशल शर्मा विजेता व लक्की वसुनिया उपविजेता, 52 किलो वर्ग में आकाश नायक विजेता व किशन गवली उपविजेता, 56 किलो वर्ग में भरत चौधरी विजेता व मोहित परमार उपविजेता, 60 किलो वर्ग में बलराम मोरिया विजेता व सुमित कल्याणे उपविजेता, 65 किलो वर्ग में सारिक मंसूरी विजेता व फैजान कुरेशी उपविजेता, 70 किलो वर्ग में राहूल टांक विजेता व धीरज राठौड़ उपविजेता, 70$ महापौर केसरी उमेश जाट विजेता व मोक्ष चतुर्वेदी उपविजेता, संभाग केसरी 55 किलो वर्ग रोहित दीवान विजेता व विरेन्द्र चौधरी उपविजेता, 60 किलो वर्ग में विनय चौधरी विजेता व सुमित अजमेरा उपविजेता, 66 किलो वर्ग में फैजान कुरेशी विजेता व मुरली मीणा उपविजेता, 74 किलो वर्ग राहूल टांक विजेता व अब्दुल खान उपविजेता, $ 74 किलो वर्ग में संभाग केसरी अभिषेक पटोना विजेता व मोक्ष चतुर्वेदी उपविजेता, बालिका वर्ग में 42 किलो में राधिका मोरिया विजेता व संजना गवली उपविजेता, 48 किलो वर्ग में साक्षी रावल विजेता व मधु पिपलोदिया उपविजेता, 55 किलो वर्ग में काजल रजक विजेता व कशिश सोलंकी उपविजेता, $55 महिला महापौर केसरी में साक्षी काजल रजक विजेता व साक्षी रावल उपविजेता उपविजेता रही। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया। इस अवसर पर पप्पू मेहता, मनोज शर्मा, सतीश राठौड़, सत्येंद्र मेहता, गणेश बागड़ी, महेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
ऑफ़िशियल व निर्णायक की भूमिका में एनआईएस कोच विरेंद्र निश्चित, योगेन्द्र सेन, वीरेंद्र निश्चित, अशोक यादव, राम यादव व मेट चेयरमैन विश्वामित्र अवॉर्डी श्री वेदप्रकाश जी ज्वाला रहे।