जैन सोश्यल ग्रुप मप्र द्वारा राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर साज सज्जित प्रतिष्ठानों को पुरस्कृत किया जाएगा

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मप्र द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर 22 जनवरी को बाजारों में दुकानदारों के द्वारा इस महापर्व पर साज सज्जित करने हेतु दीपावली के रूप में इसे मनाने हेतु संस्था द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार से प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह मुहिम हमारे सारे झोन में चलाई जाएगी जिससे इस अवसर को हर्षोल्लाह से मनाने के लिए हम प्रेरित कर सके साथ ही साथ रतलाम के सारे वार्ड 41 बस्तियां में प्रमुख लोगों की टीम गठित की जाएगी जिससे निर्णय लेने में सहायता हो सके इस हेतु संस्था के प्रीतेश गादिया ने आमजन से आवाहन किया कि इस दिवस को दीपावली की तरह मना कर 500 वर्ष की इस आस को पूर्ण करें । यह अयोजन भोपाल उज्जैन रतलाम देवास सुजालपुर मंदसौर नीमच जावरा नागदा खाचरोद कुकड़ेश्वर उन्हेल मक्सी ग्वालियर जबलपुर आदि जगहों पर संस्था द्वारा किया जाएगा । इस अवसर पर संस्था के रतलाम के झोन कॉर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी व सभी ग्रुप के अध्यक्ष विनोद मेहता, संजय खिमेसरा, पारस मांडोत, विकास चोपड़ा, वैभव रांका, दीपक चौरड़िया, वैभव मेहता, राहुल जैन, रितेश मांडोत, सिद्धार्थ डांगी आदि ने भी आव्हान किया । कार्यक्रम की जानकारी सचिव मुकेश धोका ने दी।