श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर श्री माहेश्वरी समाज व श्री रामोला मंदिर उत्सव समिति दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी

रतलाम। पूरे देश मे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बहुत उत्साह से मनाया जा रहा है ,उसी श्रृंखला में श्री माहेश्वरी समाज व श्रीरामोला मंदिर उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 जनवरी व 22 जनवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई समाज के राम मोहल्ला स्थित राम मंदिर पर पहुँचेगी, भगवान श्री राम की महाआरती होगी। आरती के पश्चात फलहारी प्रसादी होगी। उसी दिन सायंकाल 6 बजे से राम बाग हनुमान मंदिर समिति व माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा सुंदर कांड व छप्पन भोग का आयोजन राम बाग हनुमान मंदिर गढ़-कैलाश के पास किया जायेगा ।दूसरे दिन 22 जनवरी को रामोला मंदिर राम मोहल्ला पर प्रातः 7 बजे राम जी का अभिषेक 11 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण होगा,सायंकाल 3.30 से 6.30बजे तक अनिल उपाध्याय व कपिल अग्रवाल की भजन संध्या होगी। प्रभु श्री राम को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा व महाआरती होगी,आरती के पश्चात माहेश्वरी भवन में समाज जनों की भोजन प्रसादी होगी।दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज के राम मंदिर में आकर्षक विद्युत व दीप सज्जा ,रंगोली व फूलो की सजावट होगी ।
समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ,सचिव नरेंद्र बाहेती,संरक्षक माधव काकानी,राम बाग हनुमान मंदिर के अध्यक्ष डॉ.बी.एल. तापड़िया,रामोला मंदिर उत्सव समिति के विजय असावा,कपल क्लब के अध्यक्ष राजेश दरक,द्वारका दास भंसाली,मनीष मालपानी,बंधन ग्रुप केअर्चित डागा,युवा संगठन अध्यक्ष सर्वेश बाहेती, गोपाल राठी, जिला सभा अध्यक्ष कमलनयन राठी, महिला संगठन अध्यक्ष शशि मालपानी, महिला प्रगति मंडल अध्यक्ष राजकुमारी काबरा आदि ने समाज जनों से दो दिवसीय आयोजन में उत्साह पूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।