
रिंगनोद । श्रीमाल परिवार हमेशा धार्मिक कार्य एवं सामाजिक कार्य में अग्रणी है आज परिवार में यह जो घटना घटी है उससे हम सभी गमगीन हे किंतु हमें समय को समझना होगा और धर्म कार्य समाज सेवा कार्य में पुनः आगे आना होगा क्योंकि सद्कर्म ही हमारे साथ जायेंगे। स्वर्गीय निधि श्रीमाल हमेशा धार्मिक कार्य मैं आगे रहती थी । उक्त उदगार जैन दिवाकर कविवर प्रवर्तक परम पूज्य विजय मुनि जी महाराज साहब ने उप प्रवर्तक चंद्रेश मुनि जी महाराज साहब एवं सेवाभावी अभिजीत मुनि जी महाराज साहब ने रिंगनोद में शोकाकुल श्रीमाल परिवार को कहे। पुज्य गुरु भगवंत महाराज साहब उग्र बिहार कर दलोदा से रिंगनोद पधारे और परिवार को मंगल पाठ सुनाया।