

रतलाम। अयोध्या में वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ व श्रीदाऊजी धाम सेवा समिति द्वारा रुद्राक्ष समर्पण के उपरांत सरयू नदी का पावन जल व अयोध्या की पावन माटी लेकर श्रीदाऊजी धाम सेवा समिति के पदाधिकारी का रतलाम आगमन हुआ। इस मौके पर फुव्वारा चौक बस स्टैंड से नगर आगमन पर विशाल वाहन रैली के द्वारा शहर के प्रथम नागरिक श्री प्रहलाद पटेल महापौर ने सपत्नीक कलश का विधिवत पूजन किया और फुव्वारा चौक से रैली के रूप में वाहन द्वारा दो बत्ती , सैलाना ब्रिज होते हुए राम मंदिर के रास्ते इंद्रलोक नगर में श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर वाहन रैली का समापन हुआ वहाँ श्री महादेव मंदिर पर सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया गया व प्रसादी वितरण की गई ,
श्री दाऊजी धाम सेवा समिति क़े संयोजक संदीप मौर्य ने बतलाया कि 12 जनवरी को रतलाम से सवा लाख रुद्राक्ष लेकर रुद्राक्ष रथ रवाना हुआ था जिसे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या क़े महासचिव वरिष्ठ प्रसारक आदरणीय चम्पत राय , वरिष्ठ प्रसारक आदरणीय बड़े दिनेश जी व वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय कमलेश्वर चौपाल जी के हाथों रुद्राक्ष समर्पित किए गए।
आगामी 21 जनवरी सांय 4 बजे ब्रह्म युवा शक्ति सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा श्रीराम मंदिर से शहर में निकलने वाली विशाल श्रीरामरथ यात्रा में सरयू नदी पावन जल व अयोध्या की पवित्र माटी को दर्शनार्थ रखा जाएगा , वहीं 22 जनवरी को इंद्रलोक नगर में श्रीदाऊजी धाम सेवा समिति द्वारा इसे प्रसादी के रूप में वितरण किया जाएगा।
सरयू नदी का पवित्र जल अयोध्या की पावन माटी के नगर आगमन पर वाहन रैली में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा , महर्षि संजयशिवानंद सरस्वती , मनोहर पोरवाल , पवन सौमानी , शैलेन्द्र डागा , भगत भदौरिया , मय्यूर पुरोहित , विवेक शर्मा , शक्ति सिंह , करण बड़गोत्या ,विजय पांडेय , अनिता कटारिया , निर्मल कटारिया , मुन्नू कुशवाह , लोकेश जयसवाल , प्रियेश छाजेड़ , धर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त श्रीराम चन्द्र जी क़े जयकारे लगाते हुए चले।