अयोध्या में 21 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं निर्वाणलाडु समर्पण का आयोजन 18 जनवरी से

अयोध्या । शाश्वत तीर्थ अयोध्या में तीर्थंकर श्री ऋषभदेव के निर्वाणकल्याणक महोत्सव के अवसर पर 21 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं निर्वाणलाडु समर्पण का आयोजन गणिनीप्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी, समायोजन प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामाताजी के मंगल आशीर्वाद एवं पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठाचार्य पं. विजय कुमार जैन (जम्बूदीप) के सानिध्य में तिथि पौष शु. अष्टमी से माघ कृ. चतुदर्शी दिं. 18 जनवरी गुरूवार से 8 फरवरी 2024 गुरूवार तक भगवन ऋषभदेव जन्मभूमि बड़ी मूर्ति, रायगंज अयोध्या में आयोजित होगा ।
समाजसेवी पत्रकार स्वदेश भुषण जैन ने 21 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं निर्वाणलाडु समर्पण का आयोजन में 18 से 24 जनवरी 2024 तक भगवान ऋषभदेव समवसरण विधान (विधान का झण्डारोपण, अंकुरारोपण, सकलीकरण, मण्डप शुद्धि 18 जनवरी को), पौष शु. पूर्णिमा से माघ कृ. तेरस 25 जनवरी से 7 फरवरी 2024 को भगवान के कैलाशपर्वत पर योग निरोध के उपलक्ष्य में श्री ऋषभदेव विधान, माघ शु. चतुर्दशी-8 फरवरी 2024 को भगवान का मोक्षकल्याणक दिवस (कैलाशपर्वत के समक्ष निर्वाणलाडू समर्पण एवं 1008 दीपक प्रज्जवलन) का आयोजन होगा । आयोजक श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षैत्र कमेटी, अयोध्या ने आग्रह किया है कि आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर 21 दिवसीय आयोजन को सफल बनावें ।