रतलाम 17 जनवरी 2024। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ऐसे अनुज्ञप्तिधारी जिन्होंने दीपावली 2023 के दौरान अस्थाई अनुज्ञप्ति जारी की गई थी उन्हें 19 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक कुल चार दिवस के लिए पूर्व में जारी की गई अनुज्ञप्ति की शर्तों के अधीन अस्थाई अनुज्ञप्ति जारी कर सकेंगे। उपरोक्त आदेश 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामजी के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर पूरे देश में दीपावली पर्व के समान पर्व मनाया जाना है, के सम्बन्ध में में जारी किया गया है।