



रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा 150 बच्चो के स्वेटर जूते मोजे देने का कार्य ग्रुप के ध्रुव फंड का माध्यम से किया गया। ग्रुप के पूर्व कोषाध्यक्ष तथा सेवा समिति प्रमुख श्री मुकेश जी जैन (कार्ड सेंटर) के माध्यम से हमे यह सेवा कार्य करने का मौका मिला है। जिसमे लगभग 150 जोड़ी जूते ग्रुप सदस्य श्री संतोष जी मूणत से प्राप्त हुए हैं। 150 सेट स्वेटर , जूते , मोजे सामग्री वितरण दिनाँक 17/01/2024 बुधवार को प्रातः 10:30 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम जुलवानिया में सेवा कार्य किया गया।
जिसमे ग्रुप अध्यक्ष संजय – संगीता खमेसरा , सचिव निलेश मधु गोधा, सचिव संजय शोभना चपरोत, कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद धींग,ग्रुप के पुर्वाध्यक्ष एवं mp रीजन मंगलयात्रा के कॉर्डिनेटर श्री ललित कांठेड़ , शिक्षा समिति प्रमुख दिलीप पोरवाल सहित विद्यालय की प्राचार्या रजनी दीदी , अध्यापक श्री दिनेश चारेल, जगदीश चंद्र वसुनिया एवं स्थानीय गाँव वासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस कार्य के दोरान बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया। इस अवसर पर ग्रुप द्वारा गाँव की महिलाओं को भी मोजे एवं अन्य सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव निलेश गोधा ने किया एवं आभार संजय चपरोत ने माना।