इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड के माध्यम से रोशन हुआ औद्योगिक क्षेत्र , क्लब ने संस्था राशि से 2 सोलर लाईट लगवाई

रतलाम। इनरवील क्लब रतलाम गोल्ड डिस्ट्रिक्ट 304 के प्रयासों से रतलाम औद्योगिक क्षेत्र के तहत परफेक्ट पॉटरी उद्योग आटा चक्की के समीप 2 सोलर लाईट लगवाई गई l औद्योगिक क्षेत्र में रात में रोड पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है एवं पूरा औद्योगिक क्षेत्र रात में अंधेरे में डूबा रहता है l सोलर लाईट द्वारा रोशनी होने से रात में उद्योग कर्मचारियो व श्रमिको के आने जाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता था l इस दिक़्क़त को हटाने हेतु इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सीमा बोथरा, प्रोजेक्ट चेयरमैन अर्चना झालानी, सचिव सुनीता मूनत ,कोषाध्यक्ष सुनीता जैन, सदस्य टीना सुरेखा, सपना खाबिया ,हेमलता मालपानी सीमा खंडेलवाल, ज्योति छजलानी , शरद मूणत आदि ने उपस्थित रहकर २ सोलर लाइट प्रदाय की । इसमें डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बीना शाह ने मैचिंग ग्रांट से यह लाइट लगवाई है । साथ ही ओद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति रवि बोथरा ,वरुण पोरवाल ,मुकेश जैन, ललित पटवा, राजेश पगारिया आदि उपस्थित रहे एवं उन्होंने इनरव्हील क्लब द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए सभी उद्योगपतियों की तरफ से अध्यक्ष सीमा बोथरा एवं पधाधिकारीयो को धन्यवाद ज्ञापित किया l