
जावरा (निप्र) । मध्य प्रदेश कांग्रेस के सद्भावना प्रकोष्ठ के रतलाम जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अभय सुराणा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री सजी अब्राहम को अपना त्यागपत्र भेजते हुए इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का आग्रह किया है वैसे 8 दिसंबर 2023 को भी सुराणा ने अपने पद से प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा था। लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था। आज वापस अपना इस्तीफा भेजकर तत्काल प्रभाव से मंजूर करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कोचट्टा को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र की सूचना दे दी है।