जावरा जिला घोषित करने के साथ अब खेल स्टेडियम की मांग उठी, अभियान में 51 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य निर्धारित

जावरा (अभय सुराणा) । मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील एवं रतलाम जिले की सर्वाधिक संख्या की जावरा विधानसभा क्षेत्र में अब जावरा जिला घोषित करने के जन चेतना मंच जावरा के निरंतर प्रयास में सहयोगी बनते हुए कृष्णा फाउंडेशन ने जावरा जिला बनाने एवं खेल स्टेडियम निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया है । हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य 51 हजार हस्ताक्षर निर्धारित किया गया है । हस्ताक्षर अभियान के लिए जावरा, पिपलोदा, ताल एवं आलोट चारों तहसील के विद्यार्थी, पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत, पंचायत सचिव, शिक्षक ,प्राध्यापक, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, नगर सुरक्षा समिति, नगर की विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,पार्षद, व्यापारी, अभिभाषक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी पत्रकार, मातृशक्ति, विभिन्न समाज के सदस्य, धार्मिक एवं समाजसेवी संस्थाओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों का सहयोग लिया जाएगा । कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अवसर पर जन चेतना मंच के महामंत्री जगदीश राठौर, क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी रूपेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में समाजसेवी अमृत आंजना एवं रवि शर्मा के मुख्य आतित्य में खेल मैदान पर उपस्थित 500 खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर अपनी सहभागिता का निर्वाह किया । इस अवसर पर कृष्णा फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य अजय वर्मा, गोरव कलावा, महेन्द्र सिंह, दिलीप कलावा, अभय चौहान, देवेश, अजय, रचित, हर्षित, किसी, दिनेश चौहान, दीपक, प्रिन्स, एवं शूभ सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।