
रतलाम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अवसर पर रतलाम शहर में श्री जैन विद्या निकेतन एवं श्री जैन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा एक राम रथ यात्रा निकाली गई जिसमें बड़े उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया साथ ही समाज के वरिष्ठ जन एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे रथयात्रा में सबसे पहले घुड़सवार रहे , कलश उठाये छात्रा उसके बाद झांझ मंजीरा ढोल ढमाका स्कूल का बैंड और ढोलकी थाप पर नाचते हुए छात्र-छात्राएं पूरे शहर में राम जी की जय जयकार करते हुए राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव पर अपनी खुशियां जाहिर करते हुए बड़े उत्साह के साथ जैन स्कूल से चलकर लक्कड़ पीठा चांदनी चौक चोमूखि पुल, घास बाजार खेरादीवास डालूमोदी बाजार नाहरपुरा रानी जी का मंदिर गणेश देवी बजाज खाना गौशाला रोड होते हुए जैन स्कूल में पहुंचकर राम रथ यात्रा का विसर्जन हुआ इस तरह रथ यात्रा में करीब करीब 800 बच्चों ने भाग लिया और स्कूल के प्रिंसिपल एवं अध्यापक गन बड़े उत्साह के साथ बच्चों को आगे आगे गाइड करते रहे वह पूरे शहर में राम मय माहौल कर दिया, राम रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ इस यात्रा में स्कूली बैंड आकर्षण का केंद्र रहा साथ ही संस्था अध्यक्ष रंगलाल चौरडिया सचिव महेंद्र चाणोदिया, जयंत बोहरा, उपाध्यक्ष अभय लुनिया, निर्मलजी लुनिया, दशरथ जी पोरवाल, महेंद्र बोथरा, हिम्मत गेलडा, वीरेंद्र गांधी ,ललित कोठारी, सुशील जी छाजेड़,नरेंद्र पाटनी,प्रकाश मुणोत , अमृत जी मांडोत, राजेशजी अरोड़ा, आदि उपस्थित रहे साथ ही नगर के श्री सकल जैन श्री संघ के सभी सदस्य गण भी रथ यात्रा में शामिल हुए इस अवसर पर नगर के कई जैनधर्मावलंबियों ने रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया और देशवासियों को इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की।
प्राचार्य द्वय मृदुला शर्मा एवं अमृतलाल भांभर द्वारा सभी समाज जनों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया कि उन्होंने रथ यात्रा में शामिल होकर बच्चों के उत्साह में अभिवृद्धि की।