जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा राम मन्दिर प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर दीपक वितरण मिठाई वितरण

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व संध्या पर लिंब्रेश्वर महादेव मंदिर डालूमोती बाजार चौराहे पर दीप वितरण मिठाई वितरण का कार्य करते हुए रामधून के साथ जश्न मनाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने देते हुए बताया कि संस्था के द्वारा प्रसादी वितरण दीपक वितरण के साथ-साथ रामधून के भजनों का संचार होगा। जिसमें सभी युवाओं से आग्रह है कि इस पूर्व संध्या को भक्तिमय बनाने हेतु अवश्य पधारे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वैभव रांका, सौरभ मूणत, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, विनीत पीपाड़ा, अंकित जैन, अभय लोढ़ा, अभिषेक रांका, अमित गोरेचा, यतेंद्र मेहता आदि कार्यकारिणी सदस्यों ने आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में सहभागिता देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाये।