राम आएंगे तो दीप सजाऊंगी

रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर आप सभी मित्रो से आह्वान करता है कि सर्व समाज की बरसों पुरानी मांग पूर्ण होती हुई 22 जनवरी 2024 सोमवार को अयोध्या में हो रहे मर्यादा पुरुषोत्तम वीतरागी भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत मे महोत्सव के रूप में प्रत्येक समाज, प्रत्येक संगठन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहा है।
jsg रतलाम ग्रेटर परिवार की स्वस्थ परंपरा के अनुसार हम हमेशा की तरह अनेकता में एकता के सूत्र को आगे ले जाते हुए इस पर्व को दीपोत्सव पर्व के रूप में मनाएंगे। इस हेतु ग्रुप द्वारा प्रत्येक परिवार के पास प्रतीक स्वरूप नव दीपक शुभकामनाओं सहित भेज रहे हैं। सभी ग्रुप परिवार के स्नेही जनों से अनुरोध है कि इस राष्ट्रवादी महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ और उत्साह के साथ मनाएं दीप जलाए साज सज्जा करे। 22 जनवरी को यह दीपक अपने घर आंगन में जलाकर एक फोटो हमे अवश्य भेजे । best तीन फ़ोटो को ग्रुप की अगली मीटिंग में पुरुस्कृत किया जावेगा। उक्त जानकारी ग्रुप सचिव निलेश गोधा ने दी।