रतलाम 24 जनवरी 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी 25 जनवरी को 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रात 11ः00 बजे शासकीय कार्यालयों में शपथ ली जाएगी कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।