जिले के 15 बूथ लेवल अधिकारी सम्मानित होंगे
रतलाम 24 जनवरी 2024। भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना के उपलक्ष्य में रतलाम में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय समारोह नवीन कलेक्टर सभाकक्ष में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री मनोज कुमार सिंह होंगे, अध्यक्षता कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 बूथ लेवल अधिकारी सम्मानित किए जाएंगे।
जिन बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा उनमें विधानसभा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत शासकीय विद्यालय भल्याबीड के प्रयोगशाला शिक्षक श्री रामचंद्र चारेल, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बंजली के शिक्षक श्री कुलदीपसिंह सोलंकी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय दंतोडिया के सहायक शिक्षक श्री गोपाल शर्मा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हेमा ताहेड, सहायक उप निरीक्षक श्री गोपाल कृष्ण कोटवानी तथा सहायक वर्ग 3 श्री भारत प्रसाद राव, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय पड़ाव के शिक्षक श्री अनोखी राठौर, प्राथमिक विद्यालय लुखीपाड़ा के शिक्षक श्री रमेशचंद्र खराड़ी तथा प्राथमिक विद्यालय काचला के शिक्षक श्री प्रभुलाल मुनिया, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा के अंतर्गत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पिपलोदा के शिक्षक श्री गणेश मालवीय, जावरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गायत्री चौहान, जावरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती यास्मीन तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट के अंतर्गत बन्नाखेड़ा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुमित्रा डोडिया, शिक्षा विभाग के श्री घनश्याम चौहान तथा श्री ललित कुमार शर्मा शामिल है।