
जावरा (निप्र) । जैन पत्रकार महासंघ का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन 21व22 जनवरी को शीतल तीर्थ रतलाम में पूज्य साहार्द्रमति माताजी व शीतल तीर्थ की अधिष्ठात्री बाल ब्रह्मचारी डॉक्टर सविता जैन के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष वह वरिष्ठ पत्रकार अभय सुराणा का राष्ट्रीय पदाधिकारीयों द्वारा माला पहना कर एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति शीतल तीर्थ द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया।
इन शहरों से आए पत्रकार चेन्नई, गुहाटी, जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, रामगंज मंडी, बांसवाड़ा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, बड़ोदरा आदि शहरों से पत्रकारगण उपस्थित थे ।