मानव सेवा के बिना समाज सेवा अधूरी

रतलाम। श्री अग्रेशन सोशल ग्रुप एवं एस.एस पैथोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में विगत रविवार को धनजी भाई का नोहरा स्थित श्री पंचांन अग्रवाल धर्मशाला पर रियायती मूल्य पर खून एवं पेशाब की जांच का शिविर लगाया गया। शुभारंभ के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि पंचांन अग्रवाल समाज के प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी ने कहा मानव सेवा ही सर्वोत्तम है समाज सेवा के कार्यों में जब तक मानव सेवा नहीं की जाती तब तक सभी कार्य अधूरे हैं। विशेष अतिथि अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष श्री मितेश अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा शुरू किया गया यह प्रकल्प आमजन के लिए बहुत ही उपयोगी रहेगा। प्रारंभ मैं अतिथियों का स्वागत अग्रसेन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष महेश अग्रवाल वह सचिव विजय अग्रवाल ने किया। शिविर संचालक डॉक्टर तरुण गर्ग ने बताया कि यह शिविर सभी समाज के लोगों के लिए है व प्रत्येक रविवार प्रातः 8 से 11 आयोजित किया जायेगा। इस। रविवार 28 जनवरी प्रातः 8 से 11 बजे तक धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर कोई भी व्यक्ति इस शिविर मैं रियायती दरों पर खून व पेशाब की जांच करवा सकता है। इस अवसर पर रितेश अग्रवाल,आशीष कोकड़ा,संजय अग्रवाल ,सुनील अग्रवाल,निरंजन गर्ग आदि उपस्थित थे।