जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई ने आलोट में ध्वजारोहण किया

रतलाम 26 जनवरी 2024। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी द्वारा जिले के आलोट में मंडी प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर श्री शंभूलाल चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कालू सिंह परिहार, एसडीएम श्री सुनील जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री ओम शर्मा आदि उपस्थित थे।