प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुना लाइव


पिपलौदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित नव मतदाताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम को सुना। युवा मोर्चा द्वारा नगर के यूनिक कान्वेंट स्कूल परिसर में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में पहली दफा वोट करने वाले युवाओं से दिल की बात कही। पीएम ने युवाओं से कहा कि वे अपना पहला वोट देश के विकास के लिए करें। पीएम ने कहा कि आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट भारत की दिशा तय करेगा। आयोजन में मुख्यअतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने उपस्थित युवाओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर पार्षद प्रवीण सिंह राठौर, नरेंद्र नागर, प्रतिनिधि नारायण धनगर, प्रहलाद चौहान, भँवरगिरि गोस्वामी, मनमोहन सिंह राणा, खेल प्रकोष्ठ के अमित मोगरा भी मंचासीन थे। विधानसभा प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।अतिथियों का स्वागत भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन, रितिक जोशी, नगर अध्यक्ष लिपेश राठौड़, राकेश जाट, मोहित व्यास, अशोक धनगर, चरणदास बैरागी, यश तिवारी, राजेश मालवीय, सचिन परमार, अनिल गोसर, संजय बोस, प्रिंस जैन, प्रशांत पांडेय आदि ने किया। सर्वप्रथम नवमतदाता का एकत्रीकरण व रजिस्ट्रेशन के साथ नमो एप डाउनलोड करवाकर विकसित भारत एम्बेसडर रजिस्ट्रेशन करवाया गया। वंदे मातरम गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। उपस्थित युवाओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजयूमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को भी सुना।
संचालन युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार सुखेड़ा मण्डल अध्यक्ष रितिक जोशी ने माना।आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित नवमतदाताओ द्वारा राष्ट्रगान के पश्चात आयोजन का समापन हुआ।