
रिंगनोद। श्री जैन दिवाकर हायर सेकेण्डरी स्कूल रिंगनोद में 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय संचालक अभय श्रीमाल एवम प्रबन्धक डिंपेश श्रीमाल के द्वारा झंडा वंदन किया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य मुकेश विश्वकर्मा व विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवम विद्यार्थी मौजूद रहे विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा संपूर्ण गांव में प्रभात फेरी निकाली गई इसके पश्चात आजाद चौक में झण्डा वंदन में भाग लिया गया।