

रतलाम। प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स द्वारा 75 वां गणतंत्र दिवस सखवाल नगर रंगमंगल परिसर में हर्षोल्लास से मनाया। एसोसिएशन के वरिष्ठ अतिथि मोतीलाल सेठीया ने राष्ट्रीय तिरंगे का ध्वजारोहण सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया। राष्ट्रीय कार्यक्रम में क्षमा परिहार ने हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए, रामचंद्र राव चव्हाण ने… सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा, नफीसा खान ने ए मेरे प्यारे वतन, बसंती ठाकुर ने छोड़ो कल की बातें, कीर्ति कुमार शर्मा ने वतन पे जो फिदा होगा, आशा श्रीवास्तव ने मेरा देश मेरा मुल्क मेरा ये वतन तथा जितेन्द्रसिंह भूरिया (पथिक) ने है प्रित जहां की रीत सदा… भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं के देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति से आत्म विभोर कर दिया।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में एम.एल. भट्ट, डी.सी. सारस्वत, ए.एन. कुरैशी, गीता राठौर, मो. अनवर, रमेशचंद्र करमैया, प्रेम बेनावत, कल्लु खान, जी.एस. राठौर, शोभा दिघे, डी.डी. गोठवाल, पी.डी. वैष्णव, दशरथलाल शर्मा, एफ.एम. मंसूरी, एस.एन. मालवीय, जे.सी. राठौर, आर.एस. भार्गव, के.एल. भाटी, अरुण कुमार, क्षीर सागर, कृष्णसिंह राठौर, मोहनलाल वर्मा, रतनलाल मालवीय, रविन्द्र जोशी, इंद्रनारायण पाठक, जगदीश चंद्र चुंडावत, विभा जैन, एस.के. मिश्रा, महेश कुमार राठौड़, निर्मला नलवड़े, भारतसिंह सोनगरा, मंगला सोनगरा, मुक्ता मणी उपस्थित थे।