महारूद्र यज्ञ सम्पन्न होने पर सनातन धर्म सभा की आभार बैठक आयोजित

रतलाम। त्रिवेणी तट पर प्रतिवर्ष अनुसार होने वाले महारुद्र यज्ञ के 70 वें वार्षिक आयोजन संपन्न होने पर सनातन धर्म महासभा एवं महारुद्र की समिति की एक आभार बैठक शुक्रवार 26 जनवरी को अमृत सागर तालाब स्थित हनुमान बाग मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस आयोजन को भविष्य में और अधिक भव्य व व्यवस्थित रूप से करने तथा बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोगों को इस आयोजन से जोड़ने की बात राखी । बैठक में अनेक सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए इस आयोजन के संबंध में तथा सनातन धर्म सभा की गतिविधियों को लेकर अपने विचार रखें । बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष अनिल झालानी ने आयोजन सानंद व सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी के सहयोग के लिए समिति की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। आपने सदस्यों के विचार के अनुरूप सनातन धर्म सभा को चलाने की मंशा व्यक्त करी, साथ ही आपने भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी सदस्यों के बीच में प्रस्तुत करी । बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व अध्यक्ष श्री कमल सिंह जी राठौड़(पूर्व विधायक)ने सनातन धर्म सभा द्वारा 70 साल से होने जा रहे इस आयोजन के कारण ,इतिहास व पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। बैठक में समिति के श्री रामचंद्र जी शर्मा, डा.राजेंद्र जी शर्मा, लालचंदजी टांक, बृजेंद्रजी मेहता,बंसीलाल जीशर्मा, गोपाल जी झावेरी, सूरजमल जी टांक आदि वरिष्ठ सदस्यों के अतिरिक्त श्री पंडित श्री दुर्गाशंकरजी ओझा व श्री संजय जी सहित, यज्ञ के भूदेवगण,महिला मंडल की श्रीमति तारादेवी सोनी, श्रीमति राखी ब्यास, श्रीमति हंसा व्यास श्रीमति आशा उपाध्याय श्रीमति आशा शर्मा सहित अनेक सदस्याएं तथा यज्ञ आयोजन के दौरान प्रतिदिन उपस्थित रहकर सक्रिय रूप से सेवा व योगदान देने वाले सर्व श्री सत्यदीप भट्ट, हरीश सुरोलिया, जनक नागल,दिनेश उपाध्याय, उमाकांत उपाध्याय,सतीष भारतीय, सुरेश दवे ,मनोज शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल,सतीश राठौर, कपूर सोनी,राजा भैया, जगदीश माली, सुशील दलाल, महेश बाहेती सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे । बैठक का आयोजन स्नेह भोज के साथ संपन्न हुआ । महामंत्री श्री नवनीत जी सोनी ने आभार व्यक्त किया । बैठक में आयोजन व समिति की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य में नियमित रूप से बैठक आयोजित करने संबंधी संकल्प लिया गया।