अभिभाषक संघ जावरा मैं सांसद विवेक तन्खा व सुधीर गुप्ता की सांसद निधि से 12 लाख 50 हजार के निर्माण कार्य होंगे

जावरा (अभय सुराणा) अभिभाषक संघ जावरा के मिडिया प्रभारी एडवोकेट सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि अभिभाषक संघ के अध्यक्ष स्नेह मेहरा एडवोकेट , उपाध्यक्ष जयन्त व्यास एडवोकेट, सचिव भरत सैनी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष राहुल पहाड़िया एडवोकेट, सहसचिव की, दीपाली एडवोकेट व लायब्रेरियन सचिव चरणसिंह सोनगरा के विशेष आग्रह व आमंत्रण पर विगत दिनों अभिभाषक संघ जावरा के कार्यक्रम में पधारे सांसद राज्य सभा सदस्य व सुप्रीम कोर्ट के सुप्रसिद्ध एडवोकेट विधिवेत्ता श्री विवेक तन्खा व मन्दसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने स्वागत अभिनन्दन के जवाब में जावरा अभिभाषक संघ के कार्यों की सराहना करते हुए संध द्रारा की गई मांगों के ज्ञापन पर आश्वस्त किया था कि शीध्र ही वे अपनी सांसद निधि से आपकी समस्याओं को दुर करने का प्रयास करेंगे। अध्यक्ष मेहरा, उपाध्यक्ष व्यास, सचिव सैनी, कोषाध्यक्ष पहाड़िया, सहसचिव की कुमावत, व लायब्रेरियन सोनगरा ने सांसद द्वय श्री विवेक तन्खा ने अभिभाषक संध में महिला अभिभाषकों के लिए अलग से विश्राम कक्ष व सुविधा धर निर्माण के लिए 10 लाख की सांसद निधि प्रदान की वहीं लायब्रेरी के लिए 50 हजार रुपए की राशि भी अलग से प्रदान की।इसी तरह मन्दसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अभिभाषक परिसर में सी,सी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार की राशि आबन्टइत करने पर दोनों सांसदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मिडिया प्रभारी एडवोकेट कोचट्टा ने बताया कि संघ द्रारा शीध्र ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर कर निर्माण की रूपरेखा बनाई जावेगी व निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आई ए एस के माध्यम से शीध्र ही निर्माण कर अभिभाषकों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जावेगा।