श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस का महा पर्व नव उन्नत माध्यमिक एकिकृत विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया

रतलाम। श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा आज दिनांक 26 जनवरी 2024 शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का महा पर्व शासकीय नव उन्नत माध्यमिक एकिकृत विद्यालय, नगर निगम के पास (एसबीआई बैंक के सामने )में बच्चो के मध्य जाकर उत्साह पूर्वक मनाया।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई। उसके बाद ग्रुप द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया एवं सभी बच्चों को ग्रुप द्वारा उपहार भी प्रदान किये गये।
यह शुभ कार्य होता देख विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीता अग्रवाल एवम कार्यक्रम संचालक सलोनी सोनी और शिक्षक बहुत हि खुश हुए और ग्रुप द्वारा उन्हें विद्यालय के लिए एक घंटी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम मे ग्रुप के अध्यक्ष महेश जी अग्रवाल और सचिव विजय जी अग्रवाल और ग्रुप सदस्य दिलीप जी मित्तल, विनोद जी मित्तल,राजेश जी गोयल मेघा सुनील जी मित्तल, संजय जी अग्रवाल, विवेक जी अग्रवाल, सुमीत जी अग्रवाल, दीपक मित्तल, चेतन जी अग्रवाल, योगेश जी अग्रवाल, राजेश जी अग्रवाल ,LP, आशीष जी कोकड़ा, तरुण जी गर्ग, रितेश जी अग्रवाल, जीतेन्द्र जी मित्तल आदि ग्रुप के सदस्य विद्यालय की प्रचार्या और शिक्षक और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।