
निम्बाहेड़ा (राज.) । श्री जैन दिवाकर युवक परिषद के तत्वाधान मे शनिवार को नवकार महामंत्र के 106वे जाप का आयोजन किया गया । कार्यक्रम परिषद अध्यक्ष कमलेश दुग्गड की अध्यक्षता मे हुआ ।मंत्री हिमांशु मारू ने बताया कि श्रावक संघ व युवक परिषद के सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र का जाप,गुरु चालीसा एवं गुरु भक्तिगीत का पाठ किया गया ।
पश्यात 5 लक्की ड्रा खोले गये जिसके विजेता दीपांशु जैन, अनिल सालेचा, विनोद सिंघवी,दिलीप साग्रावत,जयन्त ढेलावत रहे ।जाप के लाभार्थी भोपालसिंह प्रकाशकुमार मनोज मेहता (कदवासा वाले )परिवार का युवक परिषद के सदस्य राजेश गांधी ,सुशील जरौली ,तरुण चोपड़ा,सुशील वीरवाल,मनीष ढेलावत द्वारा बहुमान किया ।
पश्यात संघ के ज्ञानचंद ढेलावत ने मांगलिक श्रवण का पाठ किया ।आगामी जाप लाभार्थी सोहनलाल मिश्रीलाल संघवी परिवार द्वारा आयोजित किया जाएगा । कोषाध्यक्ष ऋषभ संघवी ने सबका आभार व्यक्त किया ।