अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक पुज्य उपाध्याय श्री राष्ट्रसंत कमल मुनिजी के सानिध्य में सामन गांव नासिक में सम्पन्न

नासिक (मातोश्री वृद्ध आश्रम)। किसी भी धर्म जाति प्रांत का व्यक्ति अच्छे काम करेगा हम खुलकर समर्थन देंगे चाहे वह किसी भी नाम से क्यों ना हो उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते कहा कि जो व्यक्ति व्यक्ति बाद पर अटक जाता है वह सन्मार्ग से भटव जाता है। उन्होंने कहा कि विचारों में जितनी उदारता और विशालता होगी उतने ज्यादा लोग जुड़ेंगे और सफलता जल्दी मिलेगी।
उपाध्याय प्रवर श्री गौतम मुनि जी ने दिवाकर मंच द्वारा जीव दया के कार्यों की मुक्त करने से प्रशंसा करते हुए मुनि कमलेश को बधाई दी।
उप प्रवर्तक संस्कार मंच प्रणेता श्री सिद्धार्थ मुनि जी ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया सभा में पधारकर तपस्वी रत्न उपप्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी ने संगठन और एकता पर जोर दिया।
मेवाड़ गौरव महासती डॉ. चंदना जी एवं डॉ. महासती अक्षय ज्योति जी डॉक्टर महासती कुमुद लता जी मंच के उज्जवल भविष्य के मंगल कामना की।
दिवाकर मंच के संरक्षक श्री रमेश जी भंडारी इंदौर मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री शांतिलाल जी मारु निंबाहेड़ा, विजय बाफना नीमच, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुनील रुनवाल नासिक, नरेश जी भड़कतिया चित्तौड़गढ़, सुमति लाल लालवानी इंदौर, डूंगला से मांगीलाल जरौलीप्रणव जोशी प्रज्ञा जोशी मंच के राष्ट्रीय मंत्री संजय बाफना, दिवाकर मंच महिला शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना मुथा औरंगाबाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सरोज सुराणा राजेश्री पोखरण पुणे, इंदौर महिला शाखा अध्यक्ष त्रिशला जैन, राजस्थान शाखा से सरोज कावड़िया आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रमिला सुराणा बेगू बड़ी सादड़ी, अनिल मेहता, मांगीलाल जी पिपलिया के पुत्र दक अमन खींचा सूरत सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु कर्नाटक साहित कई राज्यों से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए मंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा जावरा द्वारा मंच की रूपरेखा प्रस्तुत की समारोह का संचालन किया।