महासती कमलावती जी की वाणी में सिंह की गर्जना थी स्पष्ट वक्ता एकता की सजग प्रहरी थी – राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

  • प्रखर वक्ता डा. अक्षयज्योतीजी को जिन शासन सिहंनी पद से सुशोभित किया गया
  • मालव सिंहनी महासती कमलावती जी का जन्म शताब्दी समारोह सम्पन्न
  • नवनिर्मित बिल्डिंग मातो श्री वृद्ध आश्रम का उद्घाटन 6० गुरुभंगवतो की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ

प्रस्तुत है इस अवसर की कुछ झलकियां

नासिक मातो श्री वृद्ध आश्रम समान गांव 28 जनवरी 2024 । वात्सल्य करुणा और सद्भाव का जिसके दिलों में होता है वही धर्म और परमात्मा का निवास होता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने मालव सिंहनी महासती कमलावती जी की जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते कहा की महासती कमलावती जी की वाणी में सिंह की गर्जना थी स्पष्ट वक्ता एकता की सजग प्रहरी थी ।
मुनि कमलेश ने इस प्र संघ पर अहिंसा की क्रांति करते हुए कहा महाराष्ट्र सरकार से स्कूल में बच्चों को नाश्ते में अंडे की योजना निरस्त करवानी है । मुनि कमलेश ने कहा कि मछली मुर्गी और सूअर के लिए अनुदान दिया जाता है तो फिर गौशालाओं के लिए उनसे ज्यादा अनुदान पास होना चाहिए गुजरात उत्तर प्रदेश राजस्थान सरकार की भांति गौ सेवा आयोग की नीति महाराष्ट्र में लागू होनी चाहिए। उपाध्याय प्रवर श्री गौतम मुनि जी ने कहा कि साध्वी रत्ना कमलावती जी शान प्रभाविका के साथ-साथ संत और सती की निर्मात्री थी । उप प्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी ने कहा गुरु मां का अनंत उपकार मेरे ऊपर है उनकी कृपा से मुझे संयम का मार्ग मिला ।
उप प्रवर्तक श्री सिद्धार्थ मुनि जी ने बताया कि महा साध्वी जिन शासन की आन बान और शान थी । मेवाड़ गौरव प्रवर्तनी डॉक्टर महा सती चंदनाजी ने कहा कि गुरुणी मैया का अलौकिक चमत्कार कृपा दृष्टि का प्रसाद निरंतर हमारे पर बरसता रहता है। अनुष्ठान आराधी का महा सती कुमुद लता जी उप प्रवर्तनी महा सती सत्य साधना जी संयम लता जी महा प्रज्ञा जी मधुस्मिता जी हिमानी जी ने गुनानुवाद किए देश के कोने-कोने से हजारों गुरु भक्त ने भाग लिया। विभिन्न दानदाताओं ने धन की बरसात की नवनिर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ जैन कुंभ मेला लगा हुआ प्रतीत हो रहा था कई चातुर्मास की घोषणा हुई ।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय जी सुराणा ने दिवाकर मंच की मीटिंग में 18 राज्यों में वर्ष भर शताब्दी समारोह मनाने का आवाहन किया।