शहीद चौक पर आतिशबाजी कर किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत

रतलाम । दिनाक 28.01.23 को भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की पूरे शहर में स्वागत रेली निकाली गई। जिसमे विभिन्न सामाजिक एवं राजनेतिक संगठनो द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसी तारतम्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा शहीद चोक शहर सराय पर मंच लगाकर पूरी गरमजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। स्वागत पुष्पमाला, श्रीफल एवं साफा बांधकार किया गया। आधुनिक स्वागत मशीन द्वारा भी पुष्पवर्षा की गई है। इस अवसर पर श्री उपाध्याय के साथ रतलाम शहर के वरिष्ठ भाजपा नेतागण भी उपस्थित थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, जिला हज कमेटी अध्यक्ष फैयाज खान, प्रो इमरान हुसैन, सलीम कुरेशी, रईस कुरेशी, वाजिद खान, सलीम कुरैशी सदर, एहमदनूर कुरैशी सदर, रईस कुरेशी सदर, महमूद भाई, इसरार रहमानी,अज़हर मंसूरी, इमरान रहमानी, हामिद खान, नासिर शाह, रशिद आलम, शाहिद अंसारी, आसिफ अंसारी, साजिद अंसारी, गब्बर कुरेशी, इमरान खान, वसीम कुरेशी, ज़ेबा रहमानी, जाकिर हुसैन, सोहेल कुरेशी, जफर अंसारी, शब्बीर आलोटवाला, पत्रकार शारुख कुरेशी, फारुख कुरेशी आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकृत उपस्थित। उक्त जानकारी मुबारिक शेरानी ने दी।