गाँव चलों अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होगी

रतलाम 28 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी दिनों मे चलाए जाने वाले गाँव चलों अभियान की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक 29 जनवरी दोप.02 बजे रंगोली गार्डन मे आयोजित की गई है। इसकी अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे विधायकगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, अध्यक्ष एवं जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं मंडलों मे अभियान के संयोजक व सह संयोजक अपेक्षित है।