मातोश्री वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन सम्पन्न

जैन दिवाकर संगठन समिति के मासीक मुख पत्र “एकता के अग्रदूत” का किया विमोचन

निम्बाहेड़ा/नासिक। संघ एकता के अग्रदूत जगत वल्लभ प्रसिद्ध वक्ता पंडित रत्न जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के प्रति दृढ़ आस्थावान मालव सिंहनी निर्भीक एवं ओजस्वी वक्ता महासाध्वी श्री कमलावती जी म.सा. का जन्म शताब्दी समारोह रविवार को सामन गांव नासिक स्थित श्री मातो श्री वृद्धाश्रम परिसर में सैकड़ो गुरु भक्तों की उपस्थिति में तप, त्याग, श्रद्धा और भक्ति तथा गुणानुवाद सभा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर डॉ.श्री गौतम मुनि जी म.सा. प्रथम आदि ठाणा, उप प्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी म.सा. आदि ठाणा, श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत श्री कमल मुनि जी म.सा.आदि ठाणा, संस्कार मंच प्रणेता श्री सिद्धार्थ मुनि जी म.सा., सिद्धराज हटयोगी तपस्वी श्री धैर्य मुनि जी म.सा., श्रमण संघीय प्रवर्तनी डॉ. श्री चंदना जी म.सा., उप प्रवर्तनी डॉ. श्री अक्षय ज्योति जी म.सा. आदि ठाणा, उप प्रवर्तनी श्री सत्य साधना जी म.सा. आदि ठाणा, विदुषी महासाध्वी श्री प्रिय साधना जी म.सा. आदि ठाणा, अनुष्ठान आराधिका जिन शासन प्रभाविका डॉ.श्री कुमुदलता जी म.सा. आदि ठाणा, प्रखर वक्ता डॉ. श्री संयमलता जी म.सा. आदि ठाणा, विदुषी महासाध्वी श्री अमित प्रभा जी म.सा., विदुषी महासाध्वी श्री चारू प्रज्ञा जी म.सा. आदि ठाणा सहित लगभग 55-60 साधु साध्वियों का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
मालव सिंहनी निर्भीक एवं ओजस्वी वक्ता महासाध्व श्री कमलावती जी म.सा. के शताब्दी वर्ष समारोह पर मातोश्री वृद्धाश्रम की भव्य इमारत के उद्घाटन समारोह पर अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के मासिक मुख्य पत्र “एकता के अग्रदूत” पुस्तक का विमोचन उपस्थित समस्त चारित्र आत्माओं एवं गुरु भक्तों के समक्ष किया गया। सभी सन्त व साध्वी मण्डल ने संगठन की मासिक पत्रिका के प्रकाशन की अनुमोदना करते हुए इस कार्य को अनुकरणीय व संगठनात्मक दृष्टि से एक उपलब्धि बताया।
समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी निम्बाहेड़ा ने बताया कि इस अवसर पर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल मारु निम्बाहेडा, वरिष्ठ संरक्षक रमेश भंडारी इंदौर, संरक्षक अशोक मेहता सूरत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिपिन जैन इंदौर, रवि बाफना इंदौर, वरिष्ठ मार्गदर्शक नरेश भडक्तिया चित्तौडग़ढ़, अभय सुराणा जावरा, सलाहकार मांगीलाल जारौली डूंगला, मंत्री विजय बाफना नीमच, अनिल मेहता बड़ीसादड़ी, अभय चौरडिया पुणे सहमंत्री गौतम भडक्तिया चित्तौडग़ढ़, कार्य समिति सदस्य दिलीप दक, नरेंद्र सराफ, दलपत सिंह पिपलिया, कालू लाल गदिया बड़ीसादड़ी, प्रकाश दक, उत्सव भाणावत डूंगला, शंभूलाल बम, अभय मंडलेचा, शोभाराम वीरवाल, रवि जैन नीमच, युवा अध्यक्ष मनीष मारू, युवा कोषाध्यक्ष अशोक झेलावत मंदसौर उपस्थित थे।