
रतलाम । जीवन मे रहने के दौरान मानव सेवा करना और जीवन से चले जाने के बाद भी सेवा कार्य करने वाले बड़े ही विरले मिलते है ऐसे ही लोगो मे शहर के शायर चबूतरा निवासी समाजसेवी श्री मिलन मेहता सुपुत्र स्व शांतिलाल जी मेहता का नाम जुड़ गया मिलन मेहता के निधन के पश्चात नेत्रंम संस्था के चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री रितेश नागोरी, आरोग्यम हॉस्पिटल के श्री राजेश मूणत,श्री शुभम मूणत (जनसेवा) की प्रेरणा से,पुत्र श्री हर्षित मेहता ने समाज हित मे उनके दोनों अमूल्य नेत्रों का दान किया इन नेत्रों से अब ऐसे लोग इस संसार को देख सकेंगे जिन्होंने आज तक कुछ नही देखा सिर्फ महसूस किया है दुसरो की जिंदगी में रोशनी लाने के इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में नेत्रंम संस्था रतलाम के माध्यम से गीता भवन न्यास बड़नगर के डॉ जी एल ददरवाल,श्री उमाशंकर मेहता, श्री सुभाष गुप्ते द्वारा द्वारा सम्पन्न हुआ नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल,भगवान ढलवानी ,हर्षेन्दु भरगट, राजेश भरगट, अनिल पटवा मौजूद रहे।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत,नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल,राकेश पोरवाल, प्रशांत व्यास, शीतल भंसाली ,जनक नागल , शलभ अग्रवाल,भगवान ढलवानी , गिरधारी लाल वर्धानी, शैलेन्द्र अग्रवाल ,मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक ने परिजनों का आभार व्यक्त किया है।